बुधवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक

चम्पावत। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की जनपद शाखा ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर बुधवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। संघ के जनपद अध्यक्ष पुष्कर नाथ गोस्वामी व महासचिव सुनील सिंह की ओर से डीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि संघ की ओर से दिए गए मांग पत्र पर मुख्यमंत्री की ओर से 22 दिसंबर तक कार्यवाही नहीं की है। कहा है कि विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर बुधवार से राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक व राजस्व सेवक अनिश्चितकालीन कमलबंद हड़ताल पर रहेंगे।



