नवीनतमनैनीतालहादसा

ROAD ACCIDENT : बोलेरो ने 12 वर्षीय लड़की को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Ad
ख़बर शेयर करें -

रामनगर/नैनीताल। नेशनल हाईवे 309 रामनगर-काशीपुर मार्ग पर 12 वर्षीय लड़की को बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय लड़की अपने दादा के साथ दवाई लेने जा रही थी और दोनों टेंपों का इंतजार कर रहे थे। वहीं, सड़क हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ दूरी पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Ad Ad

नैनीताल जिले में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 6 महीने में रामनगर और आसपास के क्षेत्र में 30 से ज्यादा लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाई है। आज नेशनल हाईवे 309 रामनगर-काशीपुर मार्ग पर 12 वर्षीय लड़की को बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया था, जिसे कुछ ही दूरी पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मृतक लड़की के पिता त्रिलोक ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी साक्षी आज दोपहर अपने दादा के साथ दवाई लेने के लिए पीरूमदारा जाने के लिए टांडा चौराहे पर टेंपो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक एक बोलेरो वाहन के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाकर उनकी पुत्री को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था। मृतक लड़की के पिता त्रिलोक ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल साक्षी को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, जानकारी मिलने के बाद दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक को पीरुमदारा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार क मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad