उत्तराखण्डजनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतमबनबसालोहाघाट / आस-पास

अफवाह निकली वरिष्ठ पत्रकार गुप्ता के निधन की खबर, उपचार जारी

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर के वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता के निधन की खबर अफवाह निकली। मालूम हो कि सोमवार को इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार अशोक गुप्ता (57) की सोमवार को अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें तत्काल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच अपुष्ट सूत्रों के हवाले से खबर आई कि उपचार के दौरान अशोक गुप्ता का निधन हो गया है। इस पर नगर में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारों में भी दुख छा गया। यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसी बीच यह समाचार अशोक गुप्ता के परिजनों तक पहुंचा तो उन्होंने बताया कि अशोक गुप्ता का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके निधन की खबर झूठी है। उन्होंने बताया कि उनकी गुप्ता जी से बात हुई है। इसके बाद कुछ अन्य मीडिया कर्मियों की भी अशोक गुप्ता से बात हुई है। अशोक गुप्ता का उपचार चल रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर चम्पावत खबर ने भी पत्रकार श्री गुप्ता के निधन की खबर प्रसारित कर दी। गलत खबर प्रसारित करने पर चम्पावत खबर खेद प्रकट करता है। साथ ही पत्रकार साथी श्री अशोक गुप्ता की लंबी आयु व स्वस्थ जीवन की कामना करता है। चम्पावत खबर परिवार के साथ मीडिया के अन्य साथी श्री अशोक गुप्ता के स्वस्थ होकर शीघ्र लौटने की कामना करते हैं।

Ad
Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड