एरो स्पोर्ट्स गतिविधियों को विकसित करने के लिए टनकपुर में बनेगा रन वे, निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिली
चम्पावत। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि टनकपुर में रेन वे निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था कुमाऊँ मंडल विकास निगम लिमिटेड द्वारा गठित आगणन का जनपद स्तर पर गठित तकनीकी समिति द्वारा 55.49 लाख की धनराशि प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में 20 लाख की धनराशि व्यय के जाने हेतु कुछ नियम व शर्तों के आधार पर स्वीकृत की गई है।

डीएम ने बताया कि कार्य प्रारंभ करने से पूर्व विस्तृत मानचित्र पर सक्षम अधिकारियों से प्राविधिक स्वीकृति प्राप्त करनी आवश्यक होगी। कार्य करने से पूर्व समस्त औपचारिकताएं तकनीकी दृष्टि को मध्यनजर रखते हुए एवं विभाग द्वारा प्रचलित दरों/ विशिष्टियों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को संपादित किया जाएगा। आगणन में ली गई नॉन शेड्यूल मदों का कार्य उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली का परिपालन करते हुए कराया जाएगा, जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था का होगा साथ ही स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय उन्हीं मद में किया जाएगा जिसके लिए यह स्वीकृत की जा रही है। मद परिवर्तन का अधिकार विभाग के पास नहीं होगा।


