टनकपुर

टनकपुर : टैक्सी यूनियन में अध्यक्ष और सचिव के पद पर होगा चुनाव, उपाध्यक्ष, उपसचिव व कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। भैरव बाबा मंदिर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों का चुनाव कल 14 अगस्त को होना तय हुआ है। रविवार को नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराई गई। संरक्षक मंडल के पदाधिकारी गणेश महर, नारायण सिंह महर और त्रिलोक सिंह बोहरा ने बताया कि बाबा भैरव मंदिर टैक्सी यूनियन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर आनंद सिंह महर, रोहित सिंह महरव जितेंद्र सिंह महर तथा सचिव पद पर सुरेश सिंह महर व किशोर सिंह महर के बीच मुकाबला होगा। वहीं आज नाम वापसी के बाद उपाध्यक्ष, उप सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर एक एक प्रत्याशी रहने की वजह से उनका निर्विरोध निर्वाचन होगा। उपाध्यक्ष पद पर मान सिंह महर, उपसचिव पद पर कुंदन सिंह महर व कोषाध्यक्ष पद पर कुंदन सिंह महर का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। 14 अगस्त को 64 मतदाता अध्यक्ष और सचिव के पद के उम्मीदवारों के लिए वोटिंग करेंगे।