जनपद चम्पावतधर्म

लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर पुनर्निर्माण के द्वितीय चरण का कार्य हुआ पूर्ण

Ad
ख़बर शेयर करें -

बाराकोट। लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर पुनर्निर्माण में द्वितीय चरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है अब तृतीय चरण का कार्य आर्किटेक्ट दिनेश चंद्र भट्ट एवं विजय राज देउपा के निर्देशन एवं देखरेख में किया जाएगा। प्रथम और द्वितीय चरण का कार्य जिसमें साइट डेवलपमेंट, दीवारों एवं रास्ते का निर्माण किया जाना था, पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें लगभग आठ लाख का खर्च आया है। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने प्रथम और द्वितीय चरणों में क्षेत्रीय युवाओं एवं महिलाओं द्वारा निरंतर किए गए श्रमदान के लिए सभी का आभार जताया है। साथ ही आशा की है कि तृतीय और चतुर्थ चरण में भी सबका इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा। बताया कि तृतीय चरण में अब मुख्य मंदिर में कॉलम और बीम के साथ 120 गुणा 22 फिट का आरसीसी स्लैब डाला जाना है। जिसके बाद चौथे चरण का कार्य किया जाएगा। जिसमें मंदिर निर्माण का कार्य किया जाएगा। मंदिर निर्माण का कार्य लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के सलाहकार उमेश्वर सिंह अधिकारी की देखरेख में किया जा रहा है।

Ad

आरसीसी स्लैब डालने में पम्दा के युवाओं ने किया श्रमदान
बाराकोट। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि मां भगवती मंदिर पुनर्निर्माण में श्रमदान के क्रम में ग्राम सभा पम्दा से आने वाली रास्ते सीढ़ी निर्माण से पूर्व आरसीसी स्लैब डाला गया। जिसमें क्षेत्र के युवाओं द्वारा जोरदार श्रमदान किया गया। श्रमदान करने वालों में अनिल जोशी, नवल किशोर जोशी, किशोर जोशी, मोहित जोशी, रवि जोशी, नवीन चंद्र जोशी, कंचन जोशी, लोकमान सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, प्रदीप सिंह ढेक, बसंत जोशी, आशीष जोशी आदि ने श्रमदान किया।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड