जनपद चम्पावतनवीनतम

सचिव ग्राम्य, कृषि, सहकारिता, पशुपालन डॉ.पुरुषोत्तम ने जनपद चम्पावत के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह अंतर्गत चम्पावत जनपद के भ्रमण पर आए सचिव ग्राम्य, कृषि, कृषक कल्याण, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, डेरी डा.बीबीआरसी पुरुषोत्तम ने पशु प्रजनन केंद्र नारियाल गांव, खलकड़िया, मत्स्य संसाधन केंद्र नारियलगांव आदि क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को जाना एवं उनके अनुभवों को सुना और क्षेत्र के विकास हेतु क्रियान्वित योजनाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने पशु प्रजनन केंद्र नारियाल गांव पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया।

Ad


उन्होंने कहा कि बद्री गाय के दूध में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है और बद्री गाय के प्रजनन को और अधिक बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए हैं। डॉ.पुरुषोत्तम ने खलकडिया में नर्सरी का निरीक्षण किया। जहां माल्टा, नींबू, जिरेनियम, केसर, सेब आदि फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। इस दौरान वहा मां भवानी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा मिट्टी और गोबर से दिये और धूप बनाकर ऑनलाइन भी बिक्री की जाती है। वर्तमान में दिये बनाने वाली मशीन छोटी होने के कारण दिए बनाने में समय ज्यादा लगता है। जिस पर सचिव ने मुख्य कृषि अधिकारी को समूह की महिलाओं को दीये बनाने के लिए मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


खुशी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर, घास काटने की मशीन न होने की समस्या पर सचिव ने कृषि अधिकारी को योजनान्तर्गत शीघ्र ट्रैक्टर, घास काटने की मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा मुर्गी पालन, बकरी पालन कर भी अच्छा लाभ प्राप्त कर रहे हैं। डॉ. पुरुषोत्तम ने खलकड़िया में निर्माणधीन नौले का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यहां नौले के निर्माण से ग्रामीणों को अच्छी मात्रा में पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने ग्राम खलड़िया में कृषक योगेश खर्कवाल की मधुबन गौशाला का भी निरीक्षण किया। जहां कृषक द्वारा बनाए गए गौशाला, मत्स्य तालाब, सेब के पेड़, मुर्गीबाड़ा आदि की सचिव ने प्रसंशा की। उन्होंने कृषक योगेश खर्कवाल को मिल्क मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए, जिससे कृषक का समय बचेगा और अधिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा जो भी विभिन्न लाभकारी, कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, उनका लाभ पंक्ति पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, मुख्य कृषि अधिकारी जीएस भंडारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएस भंडारी, ग्राम प्रधान मनोज तड़ागी, बसंत खर्कवाल समेत विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


इससे पहले सोमवार को सचिव डॉ.​पुरुषोत्तम ने छीड़ापानी स्थित शीत जल मत्स्य अनुसंधान केंद्र, चाय नर्सरी, उद्यान विभाग की नर्सरी, सिलिंगटोक चाय बागान, ग्राम बाजरिकोट आदि भ्रमण पर रहे और विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीलिंगटाक स्थित चाय बागान को देखते ही वहां की सुंदरता से अभिभूत हुए और कहा कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह क्षेत्र पर्यटन को बढ़ावा देने में और सहायक होगा यदि यहां आस पास के अन्य लोगों को भी ट्री प्लांटेशन के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जाय। शीत जल मत्स्य अनुसंधान केंद्र में उन्होंने ऑफिसर इंचार्ज के जनपद में बनाए गए तालाबों एवं मत्स्य किसानों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जनपद में अधिक से अधिक लोगो को मत्स्य पालन हेतु जागरूक करने और उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए, जिससे कृषकों की आय में वृद्धि हो सकें। उन्होंने वहा बने मछली तालाबों, हेचरी का निरीक्षण किया। उन्होंने मुडयानी स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया और उद्यान अधिकारी को नर्सरी और बेहतर तैयार करने के निर्देश दिए जिससे स्थानीय किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सकें। बाजारिकोट में किसानों, ग्रामीणों से मिले और उनसे कृषि, फसलों के उत्पादन आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्र में पंक्ति पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए अधिकारी सौंपे गए दायित्व को निर्वहन भली-भांति करें।

Ad Ad