चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : पत्रकारों के लिए लागू पेंशन योजना के नियमों को शिथिल बनाए जाने की मांग

ख़बर शेयर करें -

जिला पत्रकार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ज्ञापन सौंपा

चम्पावत। चम्पावत जिला पत्रकार एसोसिएशन (CZPA) ने 60 साल और उससे अधिक उम्र के पत्रकारों के लिए लागू पेंशन योजना के नियमों को शिथिल बनाए जाने की मांग की है। इसको लेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली और महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शुक्रवार 28 नवंबर को चम्पावत जिले के दौरे पर आए मंडलायुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा कि वर्तमान में वयोवृद्ध पत्रकार पेंशन योजना के लिए 15 साल की मान्यता का होना अनिवार्य है। मान्यता की इस अवधि को 2016 में जारी मूल शासनादेश की तरह ही 5 वर्ष करने का आग्रह किया गया है। वर्ष 2021 के शुरू में शासनादेश में संशोधन करते हुए पेंशन योजना की पात्रता के लिए 5 के बजाय 15 वर्ष की राज्य अथवा जिला स्तरीय मान्यता की अनिवार्यता है। ज्ञापन देने वालों में एसोसिशन के निवर्तमान महामंत्री सतीश जोशी सत्तू, वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय, मानेश्वर समाचार की संपादक जया पुनेठा, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, राजीव मुरारी, पंकज पाठक आदि शामिल रहे।

Ad Ad
Ad Ad