अल्मोड़ाउत्तराखण्डक्राइमनवीनतम

अल्मोड़ जिले के दन्या में बेटे ने की मां की हत्या, घटना से सनसनी, आरोपी फरार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा के दन्या क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से मां को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी घर से जंगल की ओर फरार हो गया था। सूचना से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जंगलों और आसपास क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

Ad

ये वारदात दन्या थाने के नैनोली गांव में शनिवार देर रात घटी है। पुलिस के मुताबिक गोपुली देवी (60) पत्नी लीलाधर अपने 32 वर्षीय बेटे गोकुल चंद्र भट्ट के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि दोनों में आपसी कलह हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। बेटा अक्सर मां के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया था। इसी दौरान गोकुल ने धारदार हथियार से मां का कत्ल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका गोपुली देवी के तीन अन्य बेटे नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। वह गोकुल के साथ रहती थी। इधर, अब गोकुल पर मां के कत्ल का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के तीनों बेटे गांव की ओर रवाना हो गए थे। इस घटना से सारा गांव सदमे में है। लोग घटना पर यकीन भी नहीं कर पा रहे हैं। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।

दन्या में सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा के मुताबिक वारदात के बाद से मृतका का बेटा गायब चल रहा है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस और एसओजी को लगाया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Ad Ad Ad