जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

एसपी ने टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में नियुक्त महिला पुलिस अधिकारियों/कर्चारियों की समस्याएं जानीं

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। एसपी देवेंद्र पींचा ने गुरुवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय टनकपुर, अग्निशमन केन्द्र टनकपुर तथा A.H.T.U. बनबसा में नियुक्त महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर समस्याएवं व सुझाव जाने। उपस्थित सभी महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों सें पुलिस थानों में रहनें, खाने, ड्यूटियों के दौरान आने वाली समस्याओं, अवकाश आदि के बारें में जानकारी ली गयी। साथ ही कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी या उच्चाधिकारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है या इस तरह की अन्य कोई समस्या होने पर किसी भी समय पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर पर कॉल कर सूचना देने हेतु बताया गया। महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारेयों द्वारा बतायी गयी समस्याओं के बारे में एसपी ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए शीघ्र समस्याओं का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बीमारी/गर्भावस्था के दौरान महिलाओं से लाईट ड्यूटी लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Ad
Ad Ad