टनकपुर : हर्षित भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने
ADVERTISEMENTS
टनकपुर। स्थानीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पुरातन छात्र हर्षित पांडेय का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट टीजीसी के पद पर हुआ है। हर्षित के पिता अरुण कुमार पांडेय लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) में तैनात हैं। हर्षित ने प्रारंभिक शिक्षा टनकपुर से प्राप्त की। इसके बाद वह पुरोला से पढ़े। हर्षित की इस उपलब्धि पर सभी ने खुशी जताई है।

