चंपावतटनकपुरनवीनतम

मां पूर्णागिरि मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचीं एसपी रेखा यादव, पुलिस कर्मियों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। मां पूर्णागिरि मेले में विभिन्न प्रदेशों से आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार 30 मई को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने मेला क्षेत्र का धरातलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण मेला परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे पूरी सतर्कता, मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें ताकि मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, भीड़ नियंत्रण के उपायों तथा आपातकालीन सहायता प्रणाली की गहन समीक्षा की और संबंधित प्रभारियों को भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Ad Ad

एसपी रेखा यादव ने कहा कि मां पूर्णागिरि धाम आने वाले हर एक श्रद्धालु की सुरक्षित और सुगम दर्शन व्यवस्था चम्पावत पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मेले को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ फील्ड पर डटा हुआ है। इसके साथ ही चम्पावत पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी आपातकालीन स्थिति, संदिग्ध वस्तु या सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र अथवा आपातकालीन नंबर डायल 112 पर संपर्क करें।

Ad Ad