जनपद चम्पावतस्वास्थ

श्यामलाताल स्थित विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में रविवार को लगेगा ईएनटी व दातों का विशेष चिकित्सा शिविर, लाभ उठाना चाहते हैं तो खबर जरूर पढ़ें

ख़बर शेयर करें -

आप सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि 16 जनवरी 2022 रविवार, को विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सा सेवा केंद्र श्यामलाताल में अनुभवी चिकित्सक डॉक्टर दीपक मारवा एवं डॉक्टर मिसेज मारवा द्वारा नाक कान गला(ENT) एवं दांतो का निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है|
आप सभी इच्छुक व्यक्तियों से अनुरोध है कि अपना मोबाइल नंबर एवं नाम पता द्वारा अपना नामांकन करा सकते हैं एवं व्हाट्सएप पर भी संदेश दे सकते हैं|
चिकित्सा शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। आप सभी से अनुरोध है सुबह 10 बजे तक विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में पहुंचने का प्रयास करें।
आपके सुविधा हेतु आश्रम के एम्बुलेंस चलती पुलिस चौकी के निकट सुबह 9-30 तक अपेक्षा करेगा।
नामांकन हेतु निम्नलिखित मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।
आप सभी से अनुरोध है कि इस मैसेज को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कष्ट करें
धन्यवाद
अध्यक्ष
विवेकानंद आश्रम
Ph no 953-611-7106

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड