एसएसपी अजय सिंह पर गिरी गाज! अजय गणपति बनाए गए एसएसपी उधमसिंह नगर

देहरादून। पिछले 48 घंटों में दो हत्याकांडों और बीते 16 दिनों के अंदर पांच हत्याओं की गाज एसएसपी अजय सिंह पर गिरी है। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने आज शुक्रवार 13 फरवरी को राज्य में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों को तबादले किए हैं। कुल 20 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून अजय सिंह को वहां से हटा कर एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को एसएसपी देहरादून बनाया गया है। चम्पावत के एसपी अजय गणपति को एसएसपी उधमसिंह नगर बनाया गया है, जबकि पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव को चम्पावत भेजा गया है। वहीं एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा को जिले से हटा कर एसपी अभिसूचना बनाया गया है। रुद्रप्रयाग के एसपी अक्षण प्रहलाद कोण्डे को पिथौरागढ़ भेजा गया है। एसएसपर अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहनी पीएसी रुद्रपुर को सेनानायक बनाया गया है। बागेश्वर के एसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के को एसएसपी अल्मोड़ा बनाया गया है। हरिद्वार के एसपी क्राइम और ट्रैफिक जितेंद्र कुमार मेहरा को एसपी बागेश्वर बनाया है।निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है, फिलहाल वो पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ हैं।


