रुद्रपुर # एसएसपी ने चार दरोगाओं और 35 सिपाहियों के किए तबादले, जानें कौन कहां भेजा गया है
ADVERTISEMENTS
उधमसिंह नगर के सएसपी दलीप सिंह कुंवर ने चार उपनिरीक्षकों व 35 सिपाहियों का तबादला किया है। जिनमें आठ महिला सिपाही भी शामिल हैं। जबकि उप निरीक्षक पंकज महर को थाना खटीमा से प्रभारी चौकी बाजार खटीमा बनाया गया है। इसके साथ ही एसएसआई रूद्रपुर रमेश चन्द्र तिवारी को थाना बाज़पुर, दिनेश परिहार को पुलिस लाइन से थाना बाज़पुर भेजा है। जबकि रमेश चन्द्र बेलवाल को थाना गदरपुर से प्रभारी चौकी प्रतापुर बनाया गया है।



