चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : सरस मेले में सेंट फ्रांसिस के विद्यार्थियों की रही शानदार प्रस्तुति, जीते आकर्षक पुरस्कार

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। यहां चल रहे भव्य सरस मेले में इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष धूम रही। विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं के बीच आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंच पर पारंपरिक एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को जीवंत कर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों, सटीक तालमेल, आकर्षक भाव-भंगिमाओं और ऊर्जावान प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों का आत्मविश्वास और अनुशासन देखने योग्य था।

जूनियर ग्रुप डांस प्रतियोगिता में विद्यालय के निष्ठा चंद एवं ग्रुप को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। सब जूनियर में अनुकृति एवं ग्रुप को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। सीनियर ग्रुप डांस प्रतियोगिता में रश्मि एवं ग्रुप को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में मोहम्मद सुभान को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ सभी विद्यार्थियों को सरस मेला कमेटी द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल ने भी विद्यार्थियों की मेहनत और प्रस्तुति की सराहना की एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं शुचि अग्रवाल एवं पिंकी भट्ट के अथक प्रयास की सराहना की
कार्यक्रम के आरंभ में किए गए मानवी एवं समूह द्वारा प्रस्तुत किए गए स्वागत गान ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मारिया दास ने विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच बच्चों की छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों को इसी उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।