उत्तराखण्डउधमसिंह नगरनवीनतम

पंतनगर विवि में अध्ययनरत छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता, विवि प्रशासन और पुलिस खोजबीन में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

पंतनगर। पंतनगर विवि में अध्ययनरत एक छात्र शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इससे विवि प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने आनन-फानन में छात्र के परिजनों और पुलिस को सूचना देकर परिसर में लगे सीसीटीवी खंगाले। पुलिस लापता छात्र की तलाश में जुटी है।

त्रिवेणीपुरम झूंसी, प्रयागराज (यूपी) निवासी 24 वर्षीय राघव सिंह परमार पुत्र रणजय सिंह परमार जीबी पंत कृषि विवि के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय मेंएमटेक (सिविल इंजीनियरिंग) प्रथम वर्षका छात्र है। राघव प्राध्यापक डॉ. ज्योति प्रसाद की एडवाइजरी में शिवालिक भवन छात्रावास के कमरा नंबर-202 में रह कर पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे शिवालिक के अन्य छात्रों ने भोजन के दौरान राघव को नहीं देखा तो तबीयत आदि की जानकारी लेने उसके कमरे पर पहुंचे। कमरे में ताला लगा देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ और उन्होंने राघव की पूरे छात्रावास में खोजबीन की। इस दौरान उसका मोबाइल भी बंद मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना वार्डन डॉ. राजीव रंजन को दी। सूचना पर पहुंचे वार्डन सहित अन्य अधिकारियों ने राघव के परिजनों से उसके वाराणसी पहुंचने की जानकारी ली। परिजनों के मना करने पर विवि परिसर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, लेकिन राघव का कुछ पता नहीं चला। इस दौरान कई बार सर्विलांस से छात्र की लोकेशन पंतनगर रेलवे स्टेशन पर मिली। विवि के अधिकारी और राघव के परिजन इस संभावना में रात भर एक-दूसरे को फोन करते रहे कि शायद छात्र की कोई सूचना मिली होगी। सुबह होते ही छात्र के परिजन पंतनगर पहुंच गए, जिसके बाद वार्डन डॉ. राजीव की ओर से पंतनगर में छात्र की गुमगुशुदगी की तहरीर दी गई। छात्र के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है।

Ad Ad
Ad Ad