जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतमशिक्षा

छात्र संघ चुनाव : टनकपुर में छात्रा उपाध्यक्ष में प्रिया ने साक्षी को 54 मतों से हराया, चार पदों पर हुआ मुकाबला

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव में छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी प्रिया रावत ने साक्षी रावत को हराया। विवि प्रतिनिधि में नीरज सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव में विनीता रावत और कोषाध्यक्ष में खीम सिंह रावत ने बाजी मारी। जबकि उपाध्यक्ष और सचिव का निर्विरोध चुनाव हुआ। कुल 729 छात्र छात्राओं में से 505 ने अपने मत का प्रयोग किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य ने शपथ दिलाई।

मंगलवार को महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव संपन्न हुए। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की पूजा यादव व सचिव पद पर एबीवीपी की नेहा महर निर्विरोध चुनी गईं। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी प्रिया रावत ने अपनी प्रतिद्वंद्धी एबीवीपी प्रत्याशी साक्षी रावत को 54 मतों से पराजित किया। प्रिया को 257 व साक्षी को 203 मत मिले। 05 वोट नोटा और 40 मत रद्द हुए। विवि प्रतिनिधि में एबीवीपी प्रत्याशी नीरज सिंह बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंदी पूजा चतुर्वेदी को 50 मतों पराजित किया। पूजा को 205 और नीरज को 255 मत मिले। 12 नोटा पर पड़े और 33 मत रद्द हुए। संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी विनीता रावत ने एबीवीपी के सुमित को 30 मतों से हराया। विनीता को 200 व सुमित को 170 मत मिले। ​तीसरे नंबर पर रहे अमन को 74 इतने मत मिले। 7 नोटा पर पड़े और 54 मत रदृद हुए। कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी खीम सिंह रावत ने एबीवीपी प्रत्याशी सनी यादव को 96 मतों से हराया। सनी को 185 व खीम सिंह को 281 मिले। 8 वोट नोटा को मिले और 31 मत रदृद हुए। मालूम हो कि अध्यक्ष के पद के चुनाव परिणाम पर हाईकोर्ट की रोक लगाई गई है। इस वजह से अध्यक्ष पद के नतीजे घोषित नहीं किए गए हैं। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ़. अनुपमा तिवारी ने शपथ दिलाई। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि छात्र संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया।

https://champawatkhabar.comstudent-union-elections-vishal-becomes-president-by-defeating-prema-by-42-votes-in-banbasa/

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड