क्राइमनवीनतमपिथौरागढ़

पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंप कर की पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पुरानी बाजार निवासी लक्ष्मी दत्त जोशी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंप कर थाना बेरीनाग के हेड कांस्टेबल जीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
एसपी कार्यालय में सौंपे गए पत्र में लक्ष्मी दत्त जोशी ने कहा है कि पुलिस कर्मी जीत सिंह ने पुलिस विभाग की गरिमा, लोक विश्वास एवं अनुशासन के विरुद्ध कार्य किया है। पत्र में एसपी से पुलिस कर्मी के गंभीर कदाचार, जालसाजी एवं आपराधिक संलिप्तता के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई एवं निलंबन की कार्यवाही किए जाने की मांग की है।


पत्र में लक्ष्मी दत्त जोशी ने कहा है कि वह एक वरिष्ठ नागरिक और हृदय रोगी हैं। ऐसे असहाय व्यक्ति के विरुद्ध जालसाजी कर फर्जी दस्तावेज तैयार करना गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। यह भी कहा गया है कि आरोपी पुलिसकर्मी के विरुद्ध पहले से ही थाना टनकपुर में एक मुकदमा दर्ज है। जिससे स्पष्ट होता है कि यह एक आकस्मिक भूल नहीं, बल्कि आदतन आचरण है। ऐसे व्यक्ति का सेवा में बने रहना विभाग की छवि को धूमिल करता है। पत्र में जांच को प्रभावित होने से बचाने और निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित करने के लिए हेड कांस्टेबल जीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की मांग की है। पत्र की प्रति डीपीजी, डीआईजी व ​गृह सचिव को भेजी गई है।
वहीं लक्ष्मी दत्त जोशी द्वारा गत 27 फरवरी को भी एक पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंप कर नंदन सिंह, मनोज पांडे, कमलेश जोशी, मदन बिष्ट, ध्रुव सिंह, पंकज पं​गरिया समेत कुछ अन्य पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।

Ad Ad
Ad Ad