कार के ऊपर पहाड़ी से अचानक गिरा पत्थर, चालक घायल, दिल्ली निवासी तीन लोग बालबाल बचे

मानसून के दस्तक देते ही उत्तराखंड में पहाड़ी से मलवा पत्थर गिरने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। दिल्ली चकराता त्यूणी राष्ट्रीय राजमार्ग कैम्टी फाल के कांडीखाल के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर कार के ऊपर गिरने से चालक घायल हो गया। घायल चालक को 108 के माध्यम से मसूरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। कार सवार अन्य तीन लोग सुरक्षित हैं।


जानकारी के अनुसार थाना कैम्टी के तहत कांडीखाल के पास पहाडी से पत्थर कार संख्या डीएल10/सीओ 8848 पर गिर गया । कार में चार लोग सवार थे । जिसमें कार चालक अश्वनी कुमार पुत्र रामधीरज यादव उम्र 43 वर्ष निवासी 7781/10 कच्चा क्वार्टर शक्ति नहर नार्थ नई दिल्ली घायल हो गया । जिसको 108 के माध्यम से सिविल हॉस्पिटल मसूरी देहरादून ले जाया गया।
वाहन में सवार राजीव कुमार राठौर पुत्र स्वर्गीय दयानंद राठौर उम्र 49 वर्ष । श्रीमती मंजू राठौर पत्नी राजीव कुमार राठौर उम्र 47 वर्ष व पुष्कर राठौर पुत्र पुत्र राजीव कुमार राठौर उम्र 16 निवासी लोरेन्श केशवपुरम दिल्ली 35 को चोट नहीं आई। घटना की जानकारी लगते ही थाना कैम्टी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गम्भीर घायल को 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी उपचार के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया है कि अचानक पहाड़ी से पत्थर कार के ऊपर गिरने से चालक अश्वनी यादव घायल होने पर सिविल अस्पताल मंसूरी ले गये। शेष सभी लोग सुरक्षित है। प्राकृतिक आपदा के चलते हादसा हुआ है।
