जनपद चम्पावत

सुधीर साह बने जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला बाल कल्याण समिति का 11 साल बाद पुनर्गठन हुआ है। राज्य आंदोलनकारी सुधीर साह समिति के अध्यक्ष बने हैं। साह ने नए पद पर कार्यभार संभाल लिया है। पिछले साल 10 नवंबर को देहरादून में हुए साक्षात्कार के बाद पांच जनवरी को शासन के सचिव हरि चंद्र सेमवाल ने चयनित अध्यक्ष और चार सदस्यों की अधिसूचना जारी की। जिला बाल कल्याण समिति के लिए आखिरी बार वर्ष 2011 में चयन प्रक्रिया हुई थी, लेकिन तीन साल के कार्यकाल वाली यह समिति को सेवा विस्तार मिलता रहा। पिछले साल 10 नवंबर को साक्षात्कार के बाद अब चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दुग्ध संघ के अध्यक्ष रहे राज्य आंदोलनकारी सुधीर चंद्र साह को अध्यक्ष चुना गया है। बाराकोट की आनंदी अधिकारी, लोहाघाट के राजेंद्र गड़कोटी, दीपकमल जोशी, टनकपुर के मनोज तिवारी को सदस्य बनाया गया है।

Ad

अधिकारी और गंगा बने जेजेबी के सदस्य
चम्पावत। किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) का भी गठन कर दिया गया है। इसके लिए दो सदस्य चयनित किए गए हैं। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगदीश सिंह अधिकारी और चम्पावत की गंगा जोशी को बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। दोनों सदस्यों का कार्यकाल तीन साल है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड