टनकपुर

टनकपुर में श्री पंचमुखी धर्मशाला के त्रिवार्षिक चुनाव में सुरेश अग्रवाल चुने गए अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। श्री पंचमुखी महादेव धर्मशाला के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को सम्पन्न हुए। चुनाव में कुल 104 मतदाताओं में से 86 ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। जिसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किये गए। अध्यक्ष पद पर सुरेश अग्रवाल, महामंत्री पद पर अनुराग अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर दीपक छतवाल ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर सुरेश अग्रवाल को 70 और राकेश अग्रवाल को 14 मत प्राप्त हुए, वहीं महामंत्री पद पर अनुराग अग्रवाल को 76 और बसंत हर्बोला को 8 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर दीपक छतवाल को 78 और कुंदन सिंह को 6 मत प्राप्त हुए। प्रत्येक पद पर 2-2 वोट निरस्त हुए।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड