टनकपुर

टनकपुर : व्यापार मंडल चुनाव में 740 व्यापारियों ने किया मताधिकार का प्रयोग

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। व्यापार मंडल चुनाव को लेकर रविवार को पंचमुखी धर्मशाला में सुबह आठ बजे से मतदान हुआ। जिसमें कुल 814 में से 740 व्यापारियों ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए हुआ। उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर एक एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। जल्द ही नतीजे घोषित किए जाएंगे।