क्राइमचंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : तिमारदारों पर डॉक्टर व नर्सिंग अधिकारी से अभद्रता का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। उप जिला चिकित्सालय में मरीज के साथ आए तिमारदारों पर डॉक्टर व नर्सिंग अधिकारी से अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। सीएमएस ने मामले को लेकर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम तिवारी ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि मंगलवार की रात 10:00 बजे चिकित्सक व नर्सिंग अधिकारी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी बीच एक मरीज डब्लू कश्यप पुत्र स्व. छदमी कश्यप निवासी रोडवेज स्टेशन टनकपुर को अस्पताल लाया गया। मरीज को खून की उल्टी हो रही थी। चिकित्सा अधिकारी एवं नर्सिंग अधिकारी द्वारा प्राथमिक उपचार एवं मरीज को आराम देने के बाद इमर्जेंसी में भर्ती अन्य मरीजों का उपचार किया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान डब्लू कश्यप के साथ आए तिमारदारों ने अपने ही मरीज को देखे जाने की बात कह कर डॉक्टर एवं नर्सिंग अधिकारी के साथ अभद्रता की। वहीं महिला अधिकारी की वीडियो व फोटोग्राफी करने लगे। चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ के समझाने पर आरोपियों द्वारा गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। सीएमएस ने मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि मामले की जांच वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर को सौंप गई है। जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad

Ad Ad