टनकपुर

टनकपुर : भारत नेपाल के बीच आवागमन कर रही बाइकें व टुकटुक सीज

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पुलिस ने शारदा बैराज के समीप रूटीन चेकिंग के दौरान शारदा बैराज से नेपाल ब्रह्मदेव की ओर ओवर लोडिंग एवं ओवर स्पीड से आवागमन करने पर आधा दर्जन बाइक व टुकटुक को सीज किया गया है। उपनिरीक्षक जितेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि मां पूर्णागिरि मेले के दौरान ओवर लोडिंग एवं ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उसी क्रम में उप निरीक्षक जितेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें उन्होंने टुक टुक वाहन संख्या यूके 03Er 0409, बाइक वाहन संख्या यूके, 03,3154, यूके 03B 6913, यूके 06 az 5446, uk03B 5672 , uk06, Az2610, uk 03,A,8727 को सीज किया गया है।

Ad
Ad