टनकपुर : मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों एवं प्रशासन ने किया कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण
टनकपुर/चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 07 फरवरी को टनकपुर शारदा घाट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने निरीक्षण किया गया। साथ ही कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस प्रशासन तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित कार्यक्रम में सीएम धामी शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।

