चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : बॉक्सर हिमांशु, हर्षित राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। आवासीय बॉक्सिंग छात्रावास के बॉक्सर हिमांशु भंडारी और स्पोर्ट्स स्टेडियम के हर्षित पांडेय का राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों बॉक्सर पांच से 11 अप्रैल तक महाराष्ट्र के नागपुर में होने वाले जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
छात्रावास के इंचार्ज और बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमांशु का चयन 52-54 किग्रा और हर्षित का चयन 75-80 किग्रा भार वर्ग में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर डीएम मनीष कुमार, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, जिला बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष दीपक छतवाल, सचिव विकास राय, कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, मनोज गुप्ता, दीपक शारदा, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, नवीन चौहान, आनंद सिंह, गौरव खोलिया, योगी चंद, आशा पांडेय आदि ने बधाई दी है।

Ad Ad