जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। साथ ही घटना के विरोध में सीएम धामी व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।


रविवार की सुबह करीब 11 बजे टनकपुर नगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष मंच तल्लादेश चम्पावत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमल रावत द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के विरोध में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में पीलीभीत चुंगी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा का पुतला दहन किया गया। साथ ही आरोपी नेता की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। पुतला दहन व प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बड़ेला, विधानसभा अध्यक्ष सूरज मिश्रा, नगर अध्यक्ष श्रीमन गुप्ता, छात्र उपाध्यक्ष प्रीया रावत, कोषाध्यक्ष खीम सिंह रावत, दीपक नाथ, सतीश पांडे, गजेंद्र पाल, सौरभ गिरी, साहिल गिरी, उमंग जोशी, दीपक बेलवाल, राजेंद्र प्रसाद कोहली, रूपेश सक्सेना, सुमित कुमार, कमल पंत आदि शामिल रहे।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड