टनकपुरनवीनतमशिक्षा

टनकपुर : धूमधाम से मनाया गया दयानन्द इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। स्थानीय दयानन्द इण्टर कॉलेज का 43वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम 7 और 8 अप्रैल को विद्यालय में सामवेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया गया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

समारोह के मुख्य अतिथि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार व विशिष्ट अतिथि रोहताश अग्रवाल, रूप सिंह राजपूत, नवल किशोर तिवारी, जेबी सिंह, विमला यादव, गोपाल सती, अरविंद आर्य, कुसुम लता, सामश्रवा आर्य रहे। अध्यक्षता गंगा दत्त जोशी ने की। कार्यक्रम का संचालन विधालय की अध्यापिका योगिता व दीपा ने किया। वार्षिक उत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देश की विभिन्न संस्कृति को कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया तथा सभी नागरिकों को अनेकता में एकता का संदेश दिया। अतिथियों ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये कि किस प्रकार यह विद्यालय ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है। विशिष्ट अतिथि गोपाल सती द्वारा विद्यालय के संस्थापक आचार्य स्वर्गीय रामदेव आर्य पर स्वरचित कविता प्रस्तुत की। स्वराज्य पुरोहित भ्राता, वैदिक धर्म कर्मवाहक कविता के माध्यम से विधालय के संस्थापक की प्रशंसा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या माहेश्वरी पाण्डेय द्वारा एक वर्ष में विद्यालय द्वारा प्राप्त उपलब्धियों को सभी को अवगत कराया तथा विद्यालय की आख्या प्रस्तुत की। विशिष्ट अतिथि सामश्रवा आर्य द्वारा नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। अन्त में विद्यालय के प्रबंधक डा. मनुश्रवा आर्य द्वारा सभी अतिथिगण व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्राथमिक प्रधानाचार्या साक्षी आर्य, कोषाध्यक्ष गायत्री कृपा आर्य तथा समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं दुर्गा, नीमा, ज्योति, काजोल, पूजा, नीरू, दीपा, नीलम, प्रियंका, नेहा, योगिता, संदीप, सुरजीत, मुकेश तथा समस्त छात्र छात्राएं अभिभावक उपस्थित रहे।

Ad