जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : हाईवे किनारे मिला बुजुर्ग महिला का शव, सनसनी फैली, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। टनकपुर-बनबसा हाईवे किनारे एक बुजुर्ग महिला का शव मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।

Ad

महिला के परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह नेबताया कि मंगलवार सुबह टनकपुर-बनबसा हाईवे के पास बिचई निवासी 85 वर्षीय भागीरथी देवी पत्नी स्व. गोपीचंद का शव पड़ा मिला। बताया कि महिला के नाक, कान और गले के जेवर गायब हुए हैं। जांच के लिए एसएसबी का डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया है।
उधर, जैसे ही गांव के लोगों को बुजुर्ग महिला का शव मिलने की सूचना मिली, तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थीं। उन्हें पति की सेना की पेंशन मिलती थी। उनका बेटा मोहन चंद कालागढ़ में रहते हैं।

जानकारी के अनुसार विरांगना भागीरथी देवी का शव घर से करीब 500 मीटर दूर पड़ा था। पड़ोस में बटाई में खेती करने वाले माली (सब्जी उत्पाक) परमानंद ने उनका शव पड़ा देखा। शव देखते ही परमानंद के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आस पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। पता चलते ही मृतका के परिजन और गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग लग गई। मृतका के पूर्व सैनिक पुत्र मोहन चंद के मुताबिक, उसकी मां के गले, कान और नाक में करीब चार तोला सोने के आभूषण थे, जो गायब हैं। सीओ अविनाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतित हो रहा है और उसी एंगंल से जांच की जा रही है। मृतका के कान में कुंडल नोंचे जाने के निशान हैं। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Ad