टनकपुरनवीनतम

टनकपुर : देवभूमि रामलीला समिति छीनीगोठ में राम जन्म से ताड़िका वध तक की लीला का हुआ मंचन

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर के ग्राम सभा छीनीगोठ में देवभूमि रामलीला समिति छीनीगोठ के तत्वाधान में चल रहे रामलीला मंचन के द्वितीय दिवस पर भगवान राम के जन्म से ताड़का वध तक की लीला का मंचन किया गया। लीला के द्वितीय दिवस का शुभारंभ समाज सेवी जिला पंचायत सदस्य शक्तिपुरबुंगा कृष्णानंद जोशी व रामलीला समिति के अध्यक्ष बंशीधर चौड़ाकोटी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

द्वितीय दिवस की लीला में दिखाया गया कि किस प्रकार संतान प्राप्ति के लिए राजा दशरथ ने यज्ञ किया और उन्हें चार पुत्रों की प्राप्ति हुई। इसके बाद राम और लक्ष्मण को राजा दशरथ के दरबार से महर्षि विश्वामित्र अपने साथ वन लेकर गए, जहां उन्होंने ताड़का नामक राक्षसी का वध किया। रामलीला मंचन के द्वितीय दिवस पर हरीश कांडपाल, जगदीश पंत, शेरी चंद, हीरा वल्लभ गहतोडी, प्रकाश जोशी, जगदीश उप्रेती, गोविन्द चौड़ाकोटी, मुकेश जोशी, राजन जोशी, प्रवीण भट्ट, नवीन नरियाल, नीरज भट्ट, रमेश जोशी,सुनील नरियाल, नवीन भट्ट, अंबा दत्त पंत, तपन गड़कोटी सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।