टनकपुरनवीनतम

टनकपुर : बुजुर्ग सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश चंद नहीं रहे, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश चंद का शनिवार को निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को एकाएक उनकी तबियत खराब हो गई। परिजन उन्हें खटीमा ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनका निधन हो गया। समाजवादी विचारधारा वाले बुजुर्ग सुरेश चंद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को टनकपुर शारदा घाट पर होगा। उनके बड़े पुत्र मृत्युंजय चंद उच्च न्यायालय में वकील हैं। दूसरे बेटे दीपक चंद उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक, तीसरे बेटे डॉ. धनंजय चंद बागेश्वर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और चौथे बेटे कविंद्र चंद दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कमांडेंट हैं। वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश चंद के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल, हर्षवर्धन रावत, एडवोकेट धर्मेंद्र चंद, एलडी नरियाल, किशोर राय, एलडी गहतोड़ी, कमल गडकोटी, उमेश डुगरिया, महेश डुंगरिया आदि ने गहरा दुख जताया है।

Ad