टनकपुर

टनकपुर : सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक को दी विदाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचौलीगोठ के शिक्षक दीप चन्द्र जायसवाल एलटी (गणित) को सेवानिवृत्त पर विदाई दी गई। डीसी जायसवाल इस विद्यालय में स्थापना के समय से कार्यरत थे। उन्होंने विद्यालय की स्थापना में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। विदाई कार्यक्रम का संचालन गिरीश चन्द्र जोशी ने किया। सर्वप्रथम जायसवाल का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपहार भेंट किया। प्रधानाचार्य एसपी यादव सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने जायसवाल के अपने कार्य के प्रति जागरूकता, निष्ठा एवं उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए बधाई दी और दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुरेन्द्र प्रताप, रामपाल शर्मा, अनिल कुमार, कमलेश जोशी मनोज कुमार, संजय पाठक एवं कमला लोहिया आदि उपस्थित थे। जायसवाल ने विद्यालय एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ad Ad