चंपावतजनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : शारदा नदी के बूम घाट पर हुआ गंगा आरती का शुभारंभ, वीडियो देखें

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। शनिवार की शाम को शारदा नदी के बूम घाट पर गंगा आरती का शुभारंभ जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर ऋषिकेश से गंगा आरती प्रशिक्षण लेकर आए स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना कर आरती की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक बेहतर और शुभ अवसर है, जिस प्रकार हरिद्वार, ऋषिकेश में गंगा आरती होती है उसी तर्ज पर शारदा घाट, बूम घाट में भी गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। यह इस क्षेत्र के लिए एक शुभ कार्य है। उन्होंने सभी से अपील की कि वह नियमित रूप से इस गंगा आरती में शामिल हों। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन कर मां गंगा से सुख शांति व विश्व कल्याण की कामना की। इस मौके पर पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, पंडित मोहन पाण्डेय, भुवन पाण्डेय, सुरेश तिवारी, रवि पाण्डेय, नित्यानंद भट्ट, दिनेश भट्ट, विशन भट्ट ग्राम प्रधान उचोलिगोठ बिमला देवी, विशन सिंह महर के साथ ही उपजिलाधिकारी आकाश जोशी आदि व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा परिसर में एक पौधा रुद्राक्ष का भी रोपित किया गया। शनिवार को जिले के चार स्थानों पर गंगा आरती का आयोजन किया गया।

Ad Ad
Ad Ad