चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : गैस एजेंसी ने टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में गैस वितरण को लेकर जारी किया रोस्टर

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। जिला प्रशासन के निर्देश पर गैस एजेंसी टनकपुर की ओर से टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में गैस वितरण को लेकर रोस्टर जारी किया गया है। अब उपभोक्ताओं को गैस उनके क्षेत्र में ही मिल सकेगी।

रोस्टर के अनुसार बनबसा में सोमवार को फागपुर, मंगलवार को चंदनी, बुधवार को भजनपुर मेन मार्केट व एनएसपीसी क्षेत्र, गुरुवार को कैनाल पुल व चंद्र फॉर्म, शुक्रवार को चूना भट्टा, देसी फॉर्म व बमनपुरी, शनिवार को पचपकरिया व चंद फार्म तथा रविवार को गढ़ीगोठ, मझगांव व देवीपुरा में गैस वितरित की जाएगी।

Ad Ad

टनकपुर ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को नायकगोठ व बोहरागोठ, मंगलवार को कार्की फॉर्म, आमबाग व छीनीगोठ, बुधवार को मनिहारगोठ, सैलानीगोठ व मि​​लट्री कैंप, गुरुवार को ककराली गेट, थ्वालखेड़ा, गैडाखाली व उचौलीगोठ, शुक्रवार को विष्णुपुरी कालोनी तथा शनिवार को ज्ञानखेड़ा व विचई में गैस वितरित की जाएगी। टनकपुर शहर में सोमवार को वार्ड नंबर पांच व छह, मंगलवार को वार्ड नौ व 10, बुधवार को वार्ड नंबर चार व सात, गुरुवार को वार्ड नंबर दो व तीन, शुक्रवार को वार्ड नंबर 11 तथा शनिवार को वार्ड नंबर एक व आठ में गैस वितरित की जाएगी। वहीं प्रशासन ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया गया है कि सभी उपभोक्ताओं को शांतिपूर्ण तरीके से गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

Ad Ad