टनकपुरनवीनतमशिक्षा

टनकपुर : जीजीआईसी की छात्राओं ने किया जीबी पंत कृषि विवि का शैक्षिक भ्रमण

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 9 से 11 की छात्राओं को गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर में शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता चन्द एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं कार्यालय स्टाफ के साथ छात्राओं का दल बसों में पंतनगर के लिए रवाना हुआ। पंतनगर विश्वविद्यालय पहुंचने पर छात्राओं को सर्वप्रथम मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय ले जाया गया। जहां डॉ. राजेश राठौर द्वारा छात्राओं को मछली की विभित्र प्रजातियों की जानकारी दी गई और मछली पालन एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। डॉ. राठौर ने सम्बन्धित विषय में उच्च शिक्षा को लेकर छात्राओं को प्रेरित किया। उसके बाद छात्राओं को कुक्कुट फार्म का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें मुर्गी पालन व विभित्र प्रजातियों के विषय में जानकारी दी गई। छात्राओं को डेरी फार्म का भी भ्रमण कराया गया। जहां उन्होंने गाय व भैंसों की विभित्र नस्लों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बिंदु चंद, विनीता जोशी, आरती शर्मा भट्ट, चेतना भंडारी, सबाना अंजुम, शीला जोहार, ममता बिष्ट आदि मौजूद रहीं।

Ad