टनकपुर : पालिका के अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा और कर संग्रहक अर्जुन सिंह को सेवानिवृत पर दी विदाई
टनकपुर/चम्पावत। नगर पालिका परिषद के दो कर्मचारियों लक्ष्मण सिंह बोहरा (सहायक अभियंता) और अर्जुन सिंह (कर संग्रहक) को सेवानिवृत्त होने पर नगरपालिका सभागार में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा ने नगर पालिका टनकपुर एवं नगर पालिका चम्पावत में अपनी लंबी सेवा प्रदान की। वहीं कर संग्रहक) अर्जुन सिंह द्वारा नगर पालिका परिषद टनकपुर में 40 वर्ष की सेवा प्रदान की। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा की अध्यक्षता और ईओ ऋषभ उनियाल के संचालन में आयोजित विदाई समारोह में पालिका बोर्ड, कर्मचारियों, ठेकेदारों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्घ सेवाकाल, उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा तथा नगर के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने दोनों कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य तथा स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। समारोह के अंत में दोनों कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक स्मृति-चिन्ह एवं शॉल भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल दोनों ने कार्मिकों की दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अंसारी, सभ्या वाल्मीकि, वर्षा शर्मा, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट, योगेश पांडेय, बबीता वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सविता बिष्ट, अल्मोड़ा अर्बन बैंक मैनेजर प्रताप सिंह बिष्ट, हरिदत्त पंत, मनोहर सिंह, खलील अहमद, बसंत राज चंद, राकेश बाल्मिकी, कमलेश वाल्मीकि, उर्मिला देवी, विनोद बिष्ट, प्रिया बिष्ट, हेमंत टंडन, अनुराधा, सिम्मी आदि मौजूद रहे।


