क्राइमचंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : पुलिस ने झपट्टामार को किया गिरफ्तार, छीना था वरिष्ठ नागरिक का पर्स

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। पुलिस ने झपट्टामार कर वरिष्ठ नागरिक का पर्स छीनने वाले को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छीना गया पर्स व उसमें रखा हुआ सामान भी बरामद किया है। पकड़ा गया झपट्टामार आदतन अपराधी है। वह पिथौरागढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ पिथौरागढ़ कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं।

गुरुवार एक जनवरी को नेहा पांडेय निवासी कालसन मंदिर के पास नायकगोठ ने कोतवाली में सूचना दी थी कि 30 दिसंबर को करीब 12:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता विजय कुमार पांडेय से झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। जिसमें दो हजार रुपये, आधार कार्ड एवं वोटर आईडी कार्ड रखे थे। इसके बाद झपट्टामार मौके से फरार हो गया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रकरण के सफल अनावरण को सीओ वन्दना वर्मा के पर्यवेक्षण में एवं कोतवाल चेतन सिंह रावत के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने वादी को साथ लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन मॉनिटरिंग, सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर खास की सूचना के आधार पर रोडवेज बस स्टैंड टनकपुर के पास सैनिक विश्राम गृह के अंदर खाली मैदान से अभियुक्त को छीने गए पर्स एवं धनराशि के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी अभियोग पंजीकृत होने के 08 घंटे के भीतर सुनिश्चित की गई। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस ने बताया कि झपट्टामार कर पर्स छीनने वाला सागर सोराड़ी, पुत्र नारायण सोराड़ी निवासी लिन्ठूड़ा, कोतवाली पिथौरागढ़ उम्र लगभग 24 वर्ष है। उसके पास से काले रंग का पर्स, आधार कार्ड व 1850 रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में कोतवाल चेतन सिंह रावत, एसआई जितेंद्र सिंह बिष्ट, 3. हे0कानि0 कमल कुमार व कानि0 आनन्द सिंह नेगी
शामिल रहे।