टनकपुर

टनकपुर : पुलिस ने मोबाइल फोन उड़ाने वाले को 24 घंटे के भीतर दबोचा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पुलिस ने फोन चोरी करने वाले को शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को रमेश कुमार मौर्य पुत्र सीताराम हाल दुकानदार मां पूर्णागिरी कम्युनिकेशन ने पुलिस को सूचना दी कि मदन नामक व्यक्ति द्वारा उसकी दुकान से एक मोबाइल फोन लावा कंपनी का चोरी कर लिया गया है। वह सीसीटीवी कैमरे में भी मोबाइल से चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 380 के तहत रिपोर्ट दर्ज की। चोर को पकड़ने के लिए उपनिरीक्षक अंजू यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले मदन सिंह पुत्र स्व. धर्म सिंह निवासी नायकगोठ टनकपुर को एआरटीओ तिराहा के पास से चोरी किए हुए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियोग में धारा 411 भादवि की वृद्धि की गई। पुलिस टीम में एसआई अंजू यादव, कांस्टेबल विक्रम सिंह, शाकिर अली शामिल रहे।

Ad Ad