टनकपुरनवीनतम

टनकपुर : युवा दिवस पर हुआ विचार गोष्ठी एवं बाइक रैली का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके उपरांत शिक्षा एवं चरित्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुषमा मक्कड़ द्वारा किया गया। वहीं दूसरी ओर स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एबीवीपी ने टनकपुर में विचार संगोष्ठी और बाइक रैली का आयोजन किया।

नगर में स्थित मिलन वाटिका में एकत्रित होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विचार संगोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों को लेकर जानकारी प्राप्त की। जिसके बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर में शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्र हर्षवर्धन खर्कवाल ने स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा के साथ हिस्सा लिया। इससे पूर्व एबीवीपी के नगर मंत्री राजेंद्र सिंह और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत त्रिपाठी, अध्यापिका रीता बोहरा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नगर मंत्री राजेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक नीरज सिंह, कार्यक्रम सह संयोजक खुशी चन्द, नगर छात्रा प्रमुख लक्ष्मी महर, तहसील संयोजक समीर सिंह, पूर्व प्रदेश सह मंत्री एबीवीपी नितिन मंगला, प्रीति पांडे, प्रियंका दुबे, नेहा ऐरी, त्रिलोक सिंह चन्द, छात्र संघ सचिव नेहा महर, सेजल चौहान, प्रियंका महर, मनीषा जोशी, मुकुल, अमन वर्मा, पवन सिंह, गुड्डू, सौरभ पाण्डेय, उदित, आकाश, कुनाल जोशी, सौरभ पाण्डेय, विक्रम, विनोद ओली, ध्रुव शर्मा, प्रियांशु, विभोर एवं वहीं कालेज परिसर में कार्यक्रम में प्रो. सुनील कुमार कटियार, प्रो. महेंद्र सिंह चौहान, डॉ. अब्दुल शाहिद खान, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. डीवी सिंह, डॉ. सुल्तान सिंह यादव, समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Ad