टनकपुर : वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र चंद की माता लक्ष्मी देवी का निधन हुआ, मीडिया कर्मियों समेत तमाम लोगों ने शोक जताया


टनकपुर। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार व हरेला क्लब के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद की माता लक्ष्मी देवी (76 वर्ष) पत्नी स्व. शिवसरन चंद का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार की सुबह करीब 8 बजे ककराली गेट स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। वह अपने पीछे 3 पुत्र, और 2 पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। दोपहर में शारदा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। शारदा घाट में पुत्र प्रकाश चंद, धर्मेंद्र चंद और बसंत राज चंद ने चिता को मुखाग्नि दी। धर्मेंद्र चंद की माता के निधन पर जिलाधिकारी नवनीत पांडे, उत्तराखंड अधीनस्थ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक हिमांशु कफल्टिया, एसडीएम आकाश जोशी, सीओ अविनाश वर्मा, शिवराज सिंह राणा, अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, विनोद बिष्ट, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, पूरन माहरा, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, विपिन कुमार वर्मा, धर्मानंद पांडे, पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, वरिष्ठ पत्रकार राजेश देउपा, रवीन्द्र धामी, नवीन सिंह देउपा, दीपक धामी, चंद्रशेखर जोशी, अमित जोशी, प्रकाश पुनेणा, आबिद हुसैन, विनोद काला, नारायण भट्ट, नवी अंसारी, विनोद चतुर्वेदी, देवेन्द्र चंद देवा, बाबूलाल यादव, दीपक फुलेरा, कुन्दन बिष्ट, सुरेश उप्रेती सहित तमाम लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

