चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर : एसएसबी चूका सीमा चौकी में तूफान से बैरक क्षतिग्रस्त, जवान सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की समवाय सीमा चौकी चूका में मंगलवार शाम आए तेज तूफान से बैरक को भारी नुकसान पहुंचा। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी जवान सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5:35 बजे अचानक तेज आंधी और तूफान आने से सीमा चौकी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के चलते बैरक की छत पर लगी करीब 40 सीजीआई टीन शीट उड़कर पीछे जा गिरीं। वहीं चौकी परिसर में लगी एक सोलर प्लेट भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद एसएसबी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बैरक में मौजूद आवश्यक सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार सीमाचौकी में तैनात सभी जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है। एसएसबी द्वारा तूफान से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही क्षतिग्रस्त बैरक की मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Ad Ad

Ad Ad