टनकपुर

टनकपुर: महिला अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर झूली, मौत हुई

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। क्षेत्र की एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। आनन.फानन में परिजन उसे उप.जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर पूर्णागिरि विहार कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय सीमा देवी पत्नी मोनू यादव ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर टंगे पाइप से खुद को फांसी लगा ली। महिला को फांसी लगा देख परिजनों में हडकंप मच गया। जिसके बाद परिजन व स्थानीय लोग महिला को उतार कर तुरंत उप.जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर उमर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार वह बीते पांच साल से मायके में ही रह रही थी। एसआई राधिका भंडारी ने बताया कि महिला के पांच वर्षीय बेटे आयुष ने सबसे पहले महिला को पाइप में टंगा देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों को सूचना दी गई। बताया फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Ad