चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : हाथी के हमले से महिला हुई घायल

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। शारदा रेंज में चारा पत्ती बीनने गई गौरी देवी पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को उप जिला अस्पताल टनकपुर भर्ती कराया। महिला के पैर और पसली में चोटें आई हैं, जिसका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गौरी देवी पत्नी लाल राम उम्र 50 वर्ष निवासी बिचई महिलाओं के साथ शारदा रेंज के उत्तरी गूलियापानी वन क्षेत्र में चारा पत्ती लकड़ी बीनने गयी थी। जहां हाथी ने उस पर अचानक हमला कर घायल कर दिया गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर गौरी देवी को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल टनकपुर लाया गया है। घायल के पैर, पसली में गुम चोटे आयी है, जिसका डां ज्ञानेश्वर यादव द्वारा मैडिकल टीम के साथ उपचार किया जा रहा है।

Ad


शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के निकट ही वन विभाग द्वारा प्लांटेशन का कार्य किया जा रहा है। जहां पर वन आरक्षी गोविंद सिंह कोरंगा, आरती रतूड़ी, बलदेव सिंह आदि मौजूद थे। शोर शराबा होने पर कर्मचारी फौरन घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महिला पर हाथी ने हमला किया या दहशत से भगाने पर चोटिल हुई? इसकी जांच की जाएगी। अलबत्ता महिला के शरीर में कोई फैक्चर नहीं है। वन विभाग महिला का इलाज करा रहा है।