चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : सुअर के हमले में महिला हुई घायल

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। निकटवर्ती ग्राम आमबाग में पशुओं को चारा देने गौशाला गई एक महिला पर अचानक जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल महिला को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर बाद आमबाग गांव निवासी 55 वर्षीय विशना देवी पत्नी देवचंद गौशाला में पशुओं को चारा देने गई थीं। जहां पर जंगली सुअर ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। महिला द्वारा शोर शराबा करने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुअर को जैसे तैसे जंगल की ओर खदेड़। महिला को तत्काल उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर शारदा रेंज के वन दरोगा मुकेश तड़ागी, वन बीट अधिकारी मुल्की राज और पूजा चौहान घायल महिला का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि महिला के दोनों हाथों और शरीर पर चोटें आई हैं। महिला की हालत खतरे से बाहर है। दिनदहाड़े गांव में जंगली सुअर की दस्तक से लोगों में भय का माहौल है।

Ad