टनकपुर के वरिष्ठ व्यापारी गोविंद खर्कवाल का निधन हुआ, तमाम लोगों ने शोक जताया


टनकपुर। पीलीभीत चुंगी निवासी और कुमाऊं के वरिष्ठ व्यापारी गोविंद बल्लभ खर्कवाल पुत्र उमेश चंद्र खर्कवाल का 65 वर्ष की आयु में गुरुवार को देर शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जानकारी के अनुसार गोविंद खर्कवाल ने गुरुवार की शाम हल्द्वानी में छोटे बेटे के घर पर अंतिम सांस ली। गोविंद खर्कवाल का अंतिम संस्कार शुक्रवार को शारदा घाट में किया गया। मृतक गोविंद खर्कवाल के दो बेटे दीपक, मनीष व एक बेटी अंजू हैं। दोनों बेटे टनकपुर स्थित खटीमा रोड पर सीमेंट सरिया का कारोबार संभालते हैं। कुमाऊं भर में श्री खर्कवाल के ट्रांसपोर्ट का कार्य है। व्यापारी खर्कवाल के निधन पर क्षेत्र व्यापारियों के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोगों ने दुख जताया है। गोविंद खर्कवाल के निधन पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, सौरभ कलखुड़िया, गिरीश खर्कवाल, आशीष खर्कवाल, ब्रिजेश खर्कवाल, धीरेंद्र खर्कवाल, देव खर्कवाल, शनि खर्कवाल, राजेश खर्कवाल, दिनेश खर्कवाल, सौरभ खर्कवाल, रामप्रसाद अग्रवाल, रवि कुमार, गोपाल अग्रवाल आदि नेशोक जताया है।

