देहरादूननवीनतमहादसा

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से टैक्सी चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून के बाटाघाट में एक युवक छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। युवक को गंभीर अवस्था में लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया है कि 27 वर्षीय टैक्सी चालक मनोज दास पुत्र मुसू दास निवासी खनहेरी पोस्ट धनोल्टी थाना थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल मसूरी के बाटाघाट के पास अपने साथी चालक मुकेश के साथ रुका हुआ था। वह जय सिंह निवासी बाटाघाट के मकान की छत पर संपत्ति देखने के लिए गया थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में मनोज को साथी मुकेश ने निजी वाहन से कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad

Ad Ad