चंपावतनवीनतमबनबसा

बनबसा : बनबसा बैराज पर किया गया आपातकालीन सायरन का परीक्षण, पूजा अर्चना भी की

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। मानसून काल के चलते नेपाल सीमा पर स्थित बनबसा के शारदा बैराज पर मां शारदे की पूजा-अर्चना विधि विधान के साथ की गई। यूं तो मानसूनी सीजन 15 जून से शुरू होता है, लेकिन बनबसा बैराज में मानसूनी अवधि का आगाज एक जून से माना जाता है। आज रविवार जून माह के पहले दिन सभी की खुशहाली और जन कल्याण की कामना के साथ पूजन किया गया। इसके साथ ही बाढ़ से बचाव की सभी तैयारियां पूरी करने के अलावा आपातकालीन सायरन का भी परीक्षण किया गया। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाले शारदा हेडवर्कस बनबसा के उप खंडीय अभियंता प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि बाढ़ काल में गेज का अपडेट हर तीन घंटे में किया जाएगा। बैराज में डिस्चार्ज एक लाख से अधिक होने पर हर घंटे गेज को अपडेट किया जाएगा। वाटर डिस्चार्ज 1 लाख या इससे अधिक होने पर Red Alert घोषित किया जाता है। जिससे चौपहिया वाहनों का बैराज से आवागमन बंद किया जाता है।

Ad