चम्पावत : कमेटी बनाकर 50 लाख की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
चम्पावत। चम्पावत पुलिस की एसओजी टीम ने कमेटी बना कर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने धोखाधड़ी व ठगी करने वाले अभियुक्त के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है। इसी क्रम में क्रम में दिनांक 19 मार्च को एसओजी टीम द्वारा सूचना संकलन, कुशल जानकारी हासिल करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सर्विलांस की सहायता से समूह बनाकर कमेटी के माध्यम सें 50 लाख की ठगी को अंजाम देने वाले अभियुक्त आनंद बल्लभ जोशी उर्फ अजय जोशी पुत्र कृष्णा नन्द जोशी निवासी वार्ड नंबर 01 सौन गांव थाना भीमताल जिला नैनीताल को थाना रामनगर जनपद नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना चम्पावत में पंजीकृत FIR संख्या 02/26, धारा 318(4) BNS में वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय चम्पावत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एसआई राजेश मिश्रा, ललित चौधरी, का0 कुलदीप सिंह, सूरज कुमार, गिरीश भट्ट शामिल रहे।

