जनपद चम्पावत

सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल का पार्थिव शरीर देवीधूरा पहुंचा, सैन्य सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि

ख़बर शेयर करें -

जम्मू के पहलगाम में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की बस दुर्घटना में घायल हुए चम्पावत जनपद के देवीधुरा निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल का उपचार के दौरान देहांत हो गया था। सूबेदार मेजर नंदन सिंह ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में सोमवार रात 11 बजकर 20 मिनट में अंतिम सांस ली। अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रही बस बीते मंगलवार को जम्मू के पहलगाम में चंदनबाड़ी में सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। जिसमें सात जवान शहीद हो गए थे। बस में चम्पावत जिले के देवीधुरा के पखोटी गांव निवासी 50 वर्षीय नंदन सिंह भी घायल हुए थे। जिनका उपचार के दौरान निधन हो गया था। बुधवार को नंदन सिंह चम्याल का पार्थिक शरीर देवीधुरा पहुंचा। आज उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ हो रहा है। उनकी अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान देवीधूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा।

Ad